पूजा सिंघल मामले में प्रेम प्रकाश और उसकी पत्नी से आज भी ईडी द्वारा पूछताछ जारी

0

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में ईडी दूसरे दिन भी प्रेम प्रकाश और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है. इससे पहले शुक्रवार को ईडी ने प्रेम प्रकाश के साथ उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए तलब किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को ईडी द्वारा रांची स्थित दफ्तर में राजनेताओं-नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश व चार जिलों के डीएमओ से पूछताछ हुई जिनमें खूंटी के जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, चतरा के जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास, पश्चिमी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक व सरायकेला-खरसांवा के जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार शामिल हैं. ईडी ने पल्स डायग्नोस्टिक को जमीन बेचने वाले विमल पांडेय उर्फ मीठू पांडेय को भी बुलाया था। उनसे जमीन संबंधित सभी कागजात लेकर ईडी कार्यालय बुलाया गया था। ईडी के अधिकारियों ने उनसे जमीन के संबंध में ही जानकारी ली।

ईडी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को सभी जिला खनन पदाधिकारियों व प्रेम प्रकाश को आमने-सामने रखकर भी ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है। ईडी के अधिकारी यह जानना चाहते थे कि स्थानांतरण-पदस्थापन व अवैध खनन तथा अवैध परिवहन की काली कमाई कहां-कहां तक व किस माध्यम से पहुंची। इसमें प्रेम प्रकाश की कितनी भूमिका रही और डीएमओ ने कितनी राशि कब-कब पहुंचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here