रिम्स में मरीजों को बिना इलाज के मिल रहा छुट्टी, मशीन नहीं हो पाया रिपेयर

0

रांची की रिम्स अस्पताल की स्थिति दिन पर दिन बत्तर होती जा रही है। यहां आये मरीजों को अपने इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से रिम्स के न्यूरो वार्ड में 13 मरीज ऐसे हैं,जो ऑपेरशन के लिए सीआर्म मशीन के रिपेयर होने का इंतज़ार कर रहे हैं। मशीन रिपेयर नहीं होने के कारण अब डॉक्टर मरीजों को बिना ऑपेरशन के ही यह कहकर छुट्टी दे रहे हैं, कि जब मशीन बनेगा तो बुलाएंगे।

प्रबंधन ने पिछले मंगलवार को ही मशीन ठीक होने की बात कही थी। लेकिन अबतक फ़ाइल दफ्तरों के चक्कर ही काट रही है। गौरतलब है कि न्यूरो में मशीन खराब की वजह से मरीजों की परेशानी की खबरें 20 फरवरी को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद प्रबंधन ने भरोसा दिलाया था, कि एक सप्ताह में मशीन रिपेयर हो जाएगा और मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। लेकिन आज 16 दिन बीत जाने के बाद भी मशीन रिपेयर नहीं हो सका है। मरीजों के साथ-साथ परिजन भी खुले बरामदे में सोने को मजबूर हैं।