झारखंड के कई जिलों में हमेशा से ही अफीम और ड्रग्स से जुड़े कई मामलें सामने आते रहे है। इस बार लोहसिंघना थाना क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट मोड़ के समीप पुलिस ने बाइक की डिक्की से अफीम व ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बड़ा बाजार के सुभाष मार्ग निवासी राजेश मिश्रा है।
आरोपी जिले में राइट टू इनफार्मेशन के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते है. इस मामलें में आरोपी का कोविड -19 टेस्ट कराने के बाद जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में भेजा दिया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ सदर महेश प्रजापति ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को डिस्ट्रिक्ट मोड़ से पकड़ा गया है.
जानकारी के अनुसार आरोपी को डिस्ट्रिक्ट मोड़ से पकड़ा गया है. आरोपी के डिक्की से लगभग 600 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. साथ ही 4 ग्राम ब्राउन शुगर का एक पुड़िया भी बरामद किया गया है, जिसमें आरोपी पर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत जेल भेजा गया है.
गिरफ्तारी पर कई सवाल
यह मामला हाइली कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है. आरटीआई एक्टिविस्ट को फिल्मी तरीके से गिरफ्तार करने पर पुलिस पर सवाल उठाया जा रहा है. उसे जब डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास से पकड़ा गया तो डिक्की खोल कर वहीं पर नहीं देखा गया. बाद में उसके डिक्की में अफीम व ड्रग्स प्लांट करने की बात कही गई है.



