रांची के होटल की छत पर बंगाल की लड़की का लटका मिला शव

0
चुटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित होटल के छत से संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव दुपट्टा से लटका मिला।

वह कैटरिंग का काम करने बंगाल से रांची आयी थी और एक होटल में ठहरी थी।

पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान किलची मंडल (27) के रूप में आधार कार्ड से हुई है। वह बंगाल की रहने वाली थी। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह होटल का एक कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया तब महिला के शव को देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी मृतका किलची के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने पर उसके परिजन बंगाल से रांची के लिए निकल चुके हैं। अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने किलची के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि मृतिका किलची एक बच्चे की मां थी। वह गुरुवार की सुबह 6 बजे होटल में आकर रुकी थी। इसके दूसरे दिन सुबह 9 बजे छत पर दुपट्टा से लटका उसका शव मिला। पुलिस घटना की जाँच कर रही है