इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने रामेश्वर फौजी और अनिल सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल यूनियन से निकाल दिया है। आज बैठक में यूनियन की सर्वसम्मति से फैसला लिया गया.
इस बैठक में रामेश्वर सिंह फौजी पर बिना कोलियरी मजदूर संघ के अनुमति के सदस्यता राशीद छपवाने व कड़गडी एरिया में सैकड़ो राशीद बाँटने, शराब का सेवन कर महिला से अभद्रता ,बलात्कार व शराब पीने के लिए कोयला कंपनियों के अधिकारियों से वसूली, जैसे लगे सभी संगीन आरोपों को सबके सामने रखा
गया। इस मामलें में रामेश्वर सिंह फौजी को शीर्ष नेतृत्व ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
इस बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए जिसमें सदस्यता अभियान चलाने, संगठन के विस्तार करने व झारखंड राज्य के कोल ब्लॉक एरिया के लिए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के 18 क्षेत्र के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. जिसमें रजहारा कोल ब्लॉक एरिया का प्रभार रंजन दुबे को दिया गया है तो वहीं, मगध कोल ब्लॉक की जिम्मेदारी ईश्वर साव को मिली है। आम्रपाली व खलारी कोल ब्लॉक की जिम्मेदारी महेश साव व कुमार रौशन को मिली है।



