मालिकों को देना होगा वेतन

0

कोरोना वायरस के वजह से हमारे देश की इकॉनमी काफी गड़बड़ा गई है और साथ ही आम आदमी को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा । भले ही पुरे देश में लॉक डाउन है लेकिन पेट में तो लॉक डाउन नहीं हो सकता न । बिना खाना खाए कोई भी जीवित नहीं रह सकता और पेट भरने के लिए जेब का भरा होना काफी ज़रूरी है । सभी को अपनी सैलरी का बेसब्री से इंतज़ार रहता है लेकिन लॉक डाउन में कई कम्पनिया है जो अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं देना चाहती ।

युथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय व् राष्ट्र महासचिव नितेश राज से बातचीत में उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने कहा की हर कंपनी के मालिक को अपने कर्मचारियों को पहली की तरह ही अप्रैल में भी सैलेरी देना होगा । पांच मई बीतने के बावजूद भी कई कंपनी के मालिकों ने
कर्मचारियों को सैलरी नहीं दिया है । बताया जा रहा है की प्रवासी मज़दूरों को झारखण्ड में रोज़गार दिलाने के लिए डाटा कलेक्शन का काम चल रहा है ।