FIR की मांग को लेकर DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

0
rahul gandhi

नई दिल्ली, 21 अगस्त। जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचा की शिकायत पर FIR दर्ज न होने के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।राहुल गांधी साहिल लोचा, उनकी मां, महिला वकील और कांग्रेस नेताओं के साथ पहले मंदिर मार्ग और फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद राहुल गांधी DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी खतरे में है। उन्होंने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे धरने से नहीं हटेंगे।

राहुल गाँधी ने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी।अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।अमित शाह जी, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं।जब तक FIR दर्ज नहीं होती, जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता – हम डटे रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here