एक बार फिर इन दमदार फीचर्स संग लॉन्च होगा OnePlus Nord, जानें दाम और ऑफर्स

0

OnePlusकंपनी OnePlus के किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को एक बार फिर 21 सितंबर को बेचा जाएगा। इस वेरिएंट की सेल ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी एवं ग्राहकों को इसे खरीदने पर बेहतरीन ऑफर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त इस वेरिएंट को कम कीमत की EMI पर भी ख़रीदा जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इससे पूर्व बीते सोमवार को OnePlus Nord की सेल ऑर्गनाइस की थी। साथ ही फोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 24,999 रुपए है। इसे ब्लू मार्बल तथा ग्रे ओनेक्स रंग विकल्प में ख़रीदा जा सकता है। इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत  27,999 रुपए तथा 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 29,999 रुपए है।  इस फोन में 6।44 इंच के AMOLED डिस्प्ले संग स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर उपलब्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता को इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें फर्स्ट 48MP का Sony IMX586 सेंसर, सेकंड 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, थर्ड 5MP का डेप्थ सेंसर एवं फोर्थ 2MP का मैक्रो सेंसर है। साथ ही फोन के फ्रंट में 32MP + 8MP का फ्रंट डुअल कैमरा उपलब्ध किया गया है। वहीं, यह फोन नवीनतम एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।