नई सूची में नाम गायब होने से आक्रोशित हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर, सिविल सर्जन का किया घेराव

0

Data Entryजिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटरो द्वारा आज सिविल सर्जन का घेराव किया गया। डाटा इंट्री ऑपरेटरो द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई नई सूची में उनका नाम गायब होने को लेकर यह घेराव किया गया। डाटा इंट्री ऑपरेटरों का आरोप है कि वो पूर्व से कार्यरत थे, इसके बावजूद उनका नाम हटा नये लड़को का नाम जोड़ा जा रहा है। जिसे सिविल सर्जन द्वारा भी मान्य भी कर दिया है। इनलोगों का कहना था कि वे लोग कई वर्षों से काम कर रहे है। बावजूद इसके बिना किसी सूचना के उन्हें काम से हटाया जाना  उनके साथ अन्याय है। इधर सिविल सर्जन ने बताया कि उनके द्वारा किसी का नाम हटाया या जोड़ा नहीं गया है। इसकी बहाली सरकार करती है, और सूची का प्रकाशन भी विभाग द्वारा किया गया है। जिसके सुधार के लिए पूर्व भी उन्होंने विभाग को लिखा था। उन्होंने कहा के वे पुनः सूची में सुधार को लेकर विभाग को पत्र लिखेंगे।ranjana pandey