हेमंत सरकार के 1 वर्ष होने पर 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में बड़ा कार्यक्रम,8514 चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

0
hemant soren

रांची : सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। 28 नवंबर झारखंड के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। क्योंकि मुख्यमत्री हेमंत सोरेन प्रदेश के 8,514 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें आठ हजार सहायक आचार्य के अलावा जेपीएससी की सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा से विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित पदाधिकारी भी सम्मिलित हैं। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग को दी गई है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को कई निर्देश जारी किए गए.18 नवम्बर को मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की सभी तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए गृह सचिव, झारखंड सरकार श्रीमती वंदना दादेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गृह सचिव ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।गृह सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन सेवाएँ, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग एवं ध्वनि व्यवस्था के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here