झारखण्ड पर्यटन विभाग एवं वन विभाग झारखण्ड के सहयोग से नेतरहाट आने वाले पर्यटकों के लिए आज नेतरहाट में पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने जंगल सफ़ारी का उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्री ने कहा ”अब पर्यटक नेतरहाट के जंगल, वन्यजीव और अनछुए सौन्दर्य को और नज़दीक से देख पाएँगे और प्रकृति के इस अद्भुत खज़ाने का रोमांच पहले से कहीं ज़्यादा महसूस कर सकेंगे।”




