रांची : भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर सिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों और पलामू में वनकर्मियों पर हमले को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है।मरांडी लिखते हैं “खनन माफियाओं के आगे हेमंत सरकार का प्रशासन नतमस्तक हो चुका है। अवैध खनन रोकने पर रांची के सिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों और पलामू में वनकर्मियों पर हमला किया गया है। प्रशासन की निष्क्रियता और ढुलमुल रवैए के कारण न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।@HemantSorenJMM जी, स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कारवाई करें, ताकि झारखंड के जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जा सके।”



