साहिबगंज: ब्रेन मलेरिया से 5 बच्चों की मौ’त,12 अभी भी बीमार,गांव में दहशत,मंत्री इरफान अंसारी ने लिया ऐक्शन

0
irfan ansari

साहिबगंज: जिले में अज्ञात बिमारी से पांच पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इनकी मृत्यु का कारण ब्रेन मलेरिया है। सूचना के बाद साहिबगंज जिला के सिविल सर्जन के द्वारा एक टीम गठित की गई है. स्वास्थ्य जांच के लिए टीम को उक्त गांव में भेजा गया है। साहिबगंज जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथाली ने पांच बच्चों के मौत की पुष्टि की है।स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर लिखा “साहेबगंज के पहाड़िया गाँव में मस्तिष्क मलेरिया से 5 बच्चों की मौत पर चिंता।NHM ने सिविल सर्जन, वेक्टर कंट्रोल टीम और MPWs को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। LLIN का वितरण सुनिश्चित किया गया है।हर जान है अनमोल। लापरवाही नहीं सहेगी सरकार।”

ग्रामीणों के अनुसार एक नाबालिक बच्चों की मौत रविवार को जबकि दो बच्चों की मौत शनिवार और दो बच्चों की मौत कुछ दिन पूर्व हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम साहिबगंज जिला अंतर्गत मंडरो प्रखंड के बसहा पंचायत के नगरर्भिठा गांव में कैंप करने के साथ बच्चों के अज्ञात बीमारी से संक्रमित होने को लेकर निगरानी कर रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गंदे पानी पीने के कारण और गांव में गंदगी से बच्चे ऐसी बीमारी की चपेट में आ गए। इस बीमारी के लक्षण में ग्रामीणों ने बताया कि उनकी आंखें पीली पड़ गई थी, तेज बुखार हुआ, सर्दी खांसी सिर दर्द की शिकायत हुई,इस बीमारी से 12 अभी भी बीमार हैं। इस बीमारी से जिनकी मृत्यु हुई उनमें एतवारी पहाड़ीन ( 2 वर्ष), बेफरे पहाड़िया (4 वर्ष), जीता पहाड़ीन, सजनी पहाड़ीन, विकास पहाड़िया शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here