राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंजीनिरिंग की परिक्षा JEE Main की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी . National Testing Agency (NTA) ने JEE Main 2022 के लिए कर दिया है एक नया वेबसाइट लॉन्च। JEE Main के नए वेबसाइट में अलग-अलग सेक्शन और आर्काइव है साथ ही JEE Main 2021 का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी मौजूद है जिसे स्टूडेंट क्विक रेफेरेंस के लिए उपयोग में ला सकते हैं. स्टूडेंट्स जेईई मेन 2022 की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पुराने पेपर और उत्तर भी चेक कर सकते हैं.
जेईई मेन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू की जा सकती है ?
एनटीए ने अभी जेईई मेन 2022 की रजिस्ट्रेशन डेट की घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स में रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख को लेकर अलग-अलग कयास हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जेईई मेन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से या मार्च के पहले सप्ताह के किसी दिन शुरू हो सकती है. संभावना है कि जेईई मेन 2022 का आयोजन इस साल दो बार होगा.



