गोड्डा: एटीएस की टीम ने हजारीबाग और गोड्डा जिला में कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साथ है.सांसद का कहना है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कॉंग्रेस के बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक के कारण झारखंड के नागरिक बनाने की वजह से गोड्डा ISIS के आतंकवादीयों का केन्द्र बन गया .सांसद ने ट्वीट किया ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी व कॉंग्रेस के बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक के कारण झारखंड के नागरिक बनाने के कारण मेरा गोड्डा ISIS के आतंकवादीयों का केन्द्र बना,आज आतंकवादी आरिज का गोड्डा में पकड़ाना मेरी बात पर मुहर लगा रहा है”



