MP महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों की CBI जांच के आदेश, मोइत्रा ने कहा ”CBI सबसे पहले अडानी कोयला घोटाले पर FIR दर्ज करे”

0

बुधवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने खुलासा किया कि लोकपाल ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश जारी किया है.निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया ”लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI inquiry का आदेश दिया.”टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर सीबीआई पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया मुझसे जो सवाल पूछ रही है, उसपर मेरा जवाब सुनिए। महुआ ने कहा, “सीबीआई सबसे पहले 13,000 करोड़ रुपये के अडानी कोयला घोटाले पर एफआईआर दर्ज करे।”उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे गृह मंत्रालय की अनुमति से संदिग्ध एफपीआई स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात) अडानी की कंपनियां भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों को खरीद रही हैं।”सासंद महुआ ने सीबीआई पर तंज कसते हुए कहा, “यह करने के बाद फिर सीबीआई आपका स्वागत है। आइए, मेरे जूते गिनिए।”बता दें कि निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि सुश्री मोइत्रा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी अडानी समूह को निशाना बनाने के लिए उनकी ओर से संसद में प्रश्न पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकद स्वीकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here