आतंकी संगठन ISIS से जुड़े झारखण्ड के रहने वाले 2 आतंकी ATS द्वारा गिरफ्तार

0

Ranchi: एटीएस की टीम ने हजारीबाग और गोड्डा जिला में कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियो में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं. आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दोनों आतंकियों में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है. जबकि दूसरा आतंकी मो. आरिज हसनैन गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद झारखंड एटीएस के मुख्यालय लाकर दोनों आतंकियों से एटीएस की टीम पूछताछ कर ही रही है.बताया जा रहा है कि दोनों तालिबान आतंकी संगठन के संपर्क में थे. साथ ही दोनों आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के संपर्क में थे.दोनों इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध को लेकर फिलिस्तीन का समर्थन करने के लिए देश छोड़ने की फिराक में थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here