छत्तीसगढ़ चुनावी प्रवास के दौरान संजय सेठ ने पीएम को बताया ”झारखण्ड की जनता को बेसब्री से आपका इंतजार” 

0

रांची : छत्तीसगढ़ चुनावी प्रवास के दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद प्राप्त किया। संजय सेठ ने पीएम से मुलाक़ात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मेरे प्रभार के सूरजपुर जिला के 3 विधानसभा क्षेत्र की जानकारी उन्होंने ली। मैंने उन्हें बताया कि यहां की जनता कमल खिलाने के लिए कृतसंकल्पित है और भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी है।जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री के झारखण्ड आगमन को लेकर सांसद ने उन्हें जोहार कहा और बताया कि झारखण्ड की जनता बहुत बेसब्री से भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आपका इंतजार कर रही है।इससे पहले सांसद ने वाड्रफनगर मंडल (सूरजपुर जिला) की बैठक में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ संयोजकों के साथ संवाद किया। छत्तीसगढ़ चुनाव की तैयारियों से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here