हजारीबाग के अपर समाहर्ता के आदेश के बाद 12 सालों के बाद लोगों का कटेगा घर जमीन का एलपीसी एवं रसीद

0

हजारीबाग के अपर समाहर्ता के आदेश के बाद 12 सालों के बाद लोगों के घर जमीन का एलपीसी एवं रसीद कटेगा.

अपर समाहर्ता ने हजारीबाग नगर निगम के अधीन मौजा- हजारीबाग, थाना संख्या-140 का नामान्तरण, लगान रसीद निर्गत एवं एल०पी०सी० निर्गत करने के संबंध में सरकार के सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड सरकार, राँची को पत्र में कहा :उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र से नगर आयुक्त, नगर हजारीबाग को निदेशित किया गया है कि अपर मुख्य सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची की अध्यक्षता में हजारीबाग नगर निगम अन्तर्गत थाना संख्या-140 से संबंधित भूमि पर नामान्तरण, भू-लगान रसीद एवं भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र निर्गत करने के संबंध में दिनांक 21.06.2022 को आहूत बैठक में अभिलेखों के हस्तान्तरण हेतु किये गये अनुशंसा के अनुरूप भू-अभिलेखों को हस्तान्तरित किया जाना है। यह कार्य अब राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया गया जाएगा तत्पश्चात् प्रशासक, नगर निगम, हजारीबाग के ज्ञापांक 2566 / सा0प्र0 दिनांक 28.06.2023 द्वारा मौजा- हजारीबाग, थाना संख्या-140 से संबंधित अभिलेख आपको हस्तान्तरित करने की सूचना दी गयी है।उपायुक्त, हजारीबाग द्वारा संचिका संख्या-X-04/2020 के टिप्पण पृष्ठ 13-16/टि0 पर प्रासंगिक पत्र के आलोक में मौजा- हजारीबाग, थाना संख्या संख्या-140 से संबंधित भूमि का नामान्तरण, लगान रसीद एवं भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।अतः निदेशानुसार निदेशित किया जाता है कि मौजा- हजारीबाग, थाना संख्या-140 से संबंधित भूमि का विधि के अनुरूप विहित प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुकूल तरीके से नामान्तरण, लगान रसीद एवं भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र निर्गत् करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here