सीएम नीतीश का जनसंख्या नियंत्रण पर बयान बना इंटरनेशनल मुद्दा,US सिंगर ने कहा ”लोगों को शाहरुख खान की मूवी जवान से सीखना चाहिए”

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधानसभा के अंदर जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं को लेकर दिए गए बयान की खूब आलोचना हो रही है .अब यह मुद्दा भारत तक ही सिमित नहीं रहा है बल्कि यह इंटरनेशनल मुद्दा बन चूका है. बिहार CM नीतीश कुमार के बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा,”2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में शुरू हो गया है, यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में… कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं। उत्तर सीधा है, मैं भारत से प्यार करती हूं… और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। वे अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं…”गायिका मैरी मिलबेन ने कहा”आज, भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है, यहीं बिहार में, जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के सीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। यदि मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती… मेरा मानना है कि भाजपा को बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यही महिला सशक्तिकरण और विकास और प्रतिक्रिया की सच्ची भावना होगी…”अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. बिहार में बीजेपी की वजह से ही महिला सशक्तिकरण और विकास की सच्ची भावना पैदा हो सकती है. वहां के लोगों को शाहरुख खान की मूवी जवान से सीखना चाहिए, जिसमें वोट के महत्व को समझाया गया था. वहां के लोगों को वोट का अधिकार समझकर बदलाव लाने की जरूरत है. महिला सिंगर ने भारत समेत बिहार के लोगों से महिला के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि महिलाओं में वोट देकर समाज में बदलाव लाने की क्षमता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here