झारखण्ड: महाराष्ट्र में जारी हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को घेराते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि ठाकरे परिवार गरीब को मारता है. हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “मैंने कहा कि महाराष्ट्र का आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है..मराठी भाषा का जैसे सम्मान है वैसे कन्नड़, तमिलियन, तेलगू का सम्मान है उसी तरह से जैसे उनका अपना मूल भाषा है और उन्हें अपनी भाषा से प्यार है उसी तरह से बिहार, यूपी, झारखंड,मध्य प्रदेश, राजस्थान के लोगों की भी अपनी भाषा है हिंदी भाषा है। किसी भाषा के आधार पर यदि ठाकरे परिवार मारपीट करते हैं तो हमारे बर्दाश्त के बाहर है। दूसरी बात जो मैंने कही उसे इन्होंने बड़ा तोड़-मोड़ के पेश किया -महाराष्ट्र का इस देश के अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है इसे कोई अस्वीकार नहीं कर रहा है। हमारी बातों को इन्होंने गलत समझा। लेकिन मैं ये कह रहा हूं कि मुंबई या महाराष्ट्र द्वारा दिए जाने वाले टैक्स में हमारा भी योगदान है। इसका ठाकरे परिवार या मराठा से कोई लेना-देना नहीं है…..आप गरीबों को पीटते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी वहीं रहते हैं, वो मराठी बहुत कम बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो आप उनके पास जाओ। माहिम में मुस्लिम आबादी ज़्यादा है, अगर हिम्मत है तो वहां जाओ। SBI के चेयरमैन मराठी नहीं बोलते, उन्हें मारने की कोशिश करो…मेरा ये कहना जो गरीब आदमी है जो कामाने-खाने वहां गया है जिसका महाराष्ट्र के अर्थव्यवस्था में योगदान है… यदि आप डरा-धमकाकर मध्य प्रदेश, राजस्थानी, बंगाल,ओडिशा, गुजरात के लोगों के खिलाफ माहौल बनाकर राजनीति करने चाहोगे तो राजनीति नहीं होगी… “




