देवघर:महापर्व श्रावणी मेला आज से शुरू, उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब 

0
shravani mela

देवघर: पूर्वोत्तर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थल, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में आस्था का महापर्व श्रावणी मेला आज से शुरू हुआ है। आज पहले दिन अहले सुबह 04:14 से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का सुगम व सुरक्षित जलार्पण कर रहे हैं। मौके पर सीएम सोरेन ने भी सभी को बधाई दी ”पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। श्रावण मास के इस पावन अवसर पर आप सभी का बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम की पवित्र भूमि पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।महादेव सभी का कल्याण करें।”बाबा बैद्यनाथ धाम में आज से स्पर्श पूजा पर एक महीने तक और किसी भी प्रकार के वीआईपी पूजा पर रोक रहेगी. जलार्पण करने के लिए तीन तरह की अलग-अलग सुविधाएं की गई हैं. पहला आप आम कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर जलार्पण कर सकते हैं. दूसरा शीघ्र दर्शनम की सुविधा भी उपलब्ध है. लेकिन, इसके लिए आपको टिकट लेने होंगे. तीसरा निकास द्वार के सामने लगे बाह्य अर्घा के माध्यम से आप आसानी से जलार्पण कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here