गिरिडीह : कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने आज गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित राजीव भवन का उद्घाटन किया।के. राजू ने कहा ”यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को मज़बूत करने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।श्री राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी—उनके नाम पर बना यह भवन हमारे कार्यकर्ताओं को प्रगति, तकनीक और जनसेवा के रास्ते पर प्रेरित करेगा।गिरिडीह के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है—इसे संघर्ष, सेवा और विजय का केंद्र बनाएं।”इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.




