
(स्वैता त्रिपाठी की रिपोर्ट)RANCHI’ 1 Sep:-तालियां बजाईं जा रहीं हैं की पहली बार ऐसा रिकॉर्ड बना है किसर्वोच्च न्यायालय के इतिहास में यह पहली बार Supreme कोर्ट
के नौ न्यायाधीशों ने एक बार में पद की शपथ ली है..बहुत अच्छी बात है,
पर क्या आपको पता है की पिछले कई सालों से सुप्रीम कोर्ट इन जजों के अभाव में ही चल रहा था. इस रिकॉर्ड के लिए जजों की नियुक्ति में लगातार गतिरोध पैदा हो रहा था. 21 महीने तक यह गतिरोध जारी रहा .न्यायाधीशों की कमी की वजह से हजारों मामले लंबित रह गए, लोग समय पर न्याय मिलने से वंचित रह गए..
2019 के बाद से एक भी नए जज की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी थी. 17 नवंबर 2019 को तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई की बिदाई के बाद से यह गतिरोध कायम था।
the news mirchi



