अच्छी ख़बर: RIMS में शुरू होगी 14 पैथोलोजिकल जांच,जानिए सभी जांचों के शुल्क?

0

RANCHI’ 30 अगस्त:- अब रिम्स से नहीं लौटेंगे मरीज झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स की पैथाेलॉजिकल जांच की लचर व्यवस्था पर पूछा था- आखिर क्या कारण है कि लैब में जांच नहीं होती, क्यों 90% से ज्यादा मरीज पीपीपी मोड पर संचालित मेडॉल लैब या बाहर प्राइवेट में अधिक पैसे देकर जांच कराते हैं? रिम्स में पैसाें की कमी है या मैनपावर की? हाईकाेर्ट की टिप्पणी के बाद रिम्स प्रबंधन मरीजों की पैथाेलॉजिकल जांच रिम्स के लैब में ही कराने की तैयारी शुरू कर दी है। न्यू ट्रॉमा सेंटर के पहले तल्ले पर बने पैथलैब को फंक्शनल करने की तैयारी शुरू हाे चुकी है। यहां पांच से ज्यादा अत्याधुनिक उच्च गुणवत्ता व क्षमतावाले वाले इक्विपमेंट्स लगाए जा रहे हैं।

15 दिनों में यहां हर तरह की पैथाेलाॅजिकल जांच शुरू हाे जाएगी। 80 से 85% तक किफायती दर पर जांच हाे सकेगी,जिससे आम जनता विशेषकर वैसे जो अत्यंत पिछड़े वर्ग से आते है उनके लिए तय की गई जाँच शुल्क के बोझ नही पड़ेगा।
The News Mirchi