नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी टनल बन कर तैयार हो गई है। पिछले 10 सालों से इसको बनाने का काम चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस टनल का 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उद्घाटन करेंगे। इस टनल की वजह से अब मनाली से लेह के बीच करीब 46 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। इस टलन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इसका नाम अटल रोहतांग टनल रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर उद्घाटन की प्रस्तावित तारीख है। ये टनल 9.2 किलोमीटर लंबा है जो लद्दाख को सालभर शेष दुनिया से जोड़े रखेगा। 10 हजार 171 फीट की ऊंचाई बनी इस टनल को दुनिया की सबसे ऊंची सबसे लंबी टनल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस टनल के बनने से सबसे ज्यादा फायदा लद्दाख में तैनात फौजियों को मिलेगा। इससे सर्दियों में भी हथियार औऱ रसद की आपूर्ती आसानी से हो सकेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टनल के अंदर कोई गाड़ी ज्यादा से ज्यादा 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकेगा। इसे बनाने की शुरुआत 28 जून 2010 को हुई थी। जानकारी के अनुसार, ये टनल इस तरह बनाई गई हैं कि इसके अंदर से एक बार में 3 हजार कारें 1500 ट्रक एक साथ निकल सकते हैं। इसे बनाने में करीब 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



