Sushant Singh Rajput सुसाइड केस: अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, मौत के एक दिन पहले देर रात Sushant Singh से मिली थी रिया

0

Sushantअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है कि जिस रात सुशांत की मौत हुई उससे एक दिन पहले यानी कि 13 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी मुंबई बीजेपी के नेता विवेकानंद गुप्ता ने दी है। उन्होंने दावा किया कि 13 जून को रिया और सुशांत को एक साथ देखा गया था। जिसका एक चश्मदीद गवाह भी है।जानकारी के अनुसार विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि 13 जून को देर रात सुशांत रिया को छोड़ने उनके अपार्टमेंट में आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई पुलिस दवाब में काम कर रही है जिसके कारण दो-तीन दिन की जांच को 55 दिन खींच दिया गया। ये हत्या का मामला है जिसे बिना जांच के ही पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था।’ ranjana pandey