मुंबई:ढह गया तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ,बचाव कार्य जारी

0

मुंबई: घाटकोपर पूर्व में राजावाड़ी कॉलोनी में ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया, 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया, “4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 2 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।”असिस्टेंट कमांडेंट सारंग कुर्वे, NDRF, मुंबई ने कहा ”हम कैमरे के माध्यम से फंसे हुए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी 3 टीमें यहां काम कर रही हैं। मकान का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से ध्वस्त हुआ है। इसी कारण राहत कार्य करने में देरी हो रही है।”हेमराज सिंह, डीसीपी जोन ने कहा ”राजावाड़ी कॉलोनी, घाटकोपर(पूर्व) में आज एक बिल्डिंग गिर गई थी। 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया, लेकिन 2 लोगों के अभी भी दबे होने की अशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मकान मालिक ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, यहां लोग किराए पर रहते थे। अभी हमारी प्राथमिकता रेस्क्यू ऑपरेशन है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here