झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार रेफरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल संघ लोहरदगा के तत्वाधान में आज दिनांक 25 ,6, 2023 को झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पचासी फुटबॉल रेफरी का फिटनेस टेस्ट एवं लिखित परीक्षा संपन्न हुआ lफिटनेस टेस्ट में महिला 29 एवं 14 पुरुष रेफरी सफल हुए ,सफल हुए प्रतिभागियों का लिखित परीक्षा लिया गयाl लिखित परीक्षा का परिणाम मैं जो सफल आएंगे उनका रिजल्ट ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को हेड ऑफ द रेफरी JFA द्वारा भेजा जाएगा तदोपरांत एआईएफएफ के अनुमोदन के बाद सभी जिला फुटबॉल संघ को अवगत करा दिया जाएगाl उसके बाद झारखंड रेफरी बोर्ड द्वारा रेडियो का प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा लिया जाएगा lज्ञात हो कि 24,6 ,2023 को सभी रेफरी और ऑब्जर्वर लोहरदगा पहुंच चुके थे जहां खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गयाl रजिस्ट्रेशन के उपरांत परीक्षा से संबंधित हर पहलुओं पर परीक्षार्थी को अवगत कराया गया इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ लोहरदगा के अध्यक्ष सा पूर्व विधायक श्री सुखदेव भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे जिन्हें झारखंड ऑफिस बोर्ड के चेयरमैन द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया lश्री सुखदेव भगत ने अपने संबोधन में कहा कि फुटबॉल आज पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय गेम है lऔर इस लोकप्रिय गेम का संचालन रेफरी के द्वारा किया जाता है राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल का संचालन में जिन रेफरी की भूमिका रहती है विश्व के पटल पर उनका नाम होता है आप फिटनेस टेस्ट लिखित परीक्षा और आगे आने वाली सभी परीक्षाओं मैं सफल हो ,जिसके लिए आप अभी से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ते जाएं lइस अवसर पर झारखंडफुटबॉल रेफरी बोर्ड के चेयरमैन सुरेंद्र बहादुर सिंह ,एच ओ आर नवीन जयदीप सुंडी ,उदय मिश्रा ,जॉन वेसली शूजाउद्दीन raja ,साजिद अहमद, milar रावत, अभिनव सिद्धार्थ ,परमेश्वर, आकाश भगत , रोशन मुंडा फूल देव उरांव ,वीरेंद्र यादव ,संजय भगत ,संदीप उरांव ,ने सफल आयोजन में अपना विशेष योगदान दिया



