अभिषेक बनर्जी से भीड़ ने की मारपीट,कपड़े फाड़ दिए, भाजपा पर हमले का आरोप

0
Abhishek Banerjee

सोनारपुर (पश्चिम बंगाल): दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ भीड़ द्वारा मारपीट की गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ ने उनके काफिले को घेर लिया और उनपर अंडे और पत्थर फेंककर हमला किया,कपड़े फाड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने “अभिषेक बनर्जी चोर हैं” के नारे लगाए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सुरक्षा कारणों से अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनना पड़ा। अभिषेक बनर्जी ने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “वे मुझे मारना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस मामले को हाई कोर्ट के समक्ष रखेंगे और राज्यपाल को भी इसकी जानकारी देंगे। मैं निश्चित रूप से अदालत जाऊंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here