रांची : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवास पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की. मंत्री ने मुलाक़ात की जानकारी देते हुए बताया कि ”झारखंड में विदेशी निवेश को लेकर CM हेमंत सोरेन के विदेश दौरा की हर तरफ चर्चा हो रही है. मैंने भी तेलंगाना दौरा के क्रम में कृषि , पशुपालन , मत्स्य के क्षेत्र में भविष्य की संभावना से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया . तेलंगाना में उन्नत कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक से लेकर पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही विधि की जानकारी दी है.”




