पलामू में नक्सली संगठन TSPC और पुलिस के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

0
Naxalite

पलामू: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित इलाको में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के जोनल कमांडर 1.शशिकांत दस लाख के इनामी एवं उसके दस्ता सदस्य 2. नगीना, 3. गौतम 4. मुखदेव एवं अन्य तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम सिंजो, महअरी के जंगल मे कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुए है। इस संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पलामू के नेतृत्व में गठित पुलिस पार्टी सिंजो, महुअरी के जंगल मे पहुंची तो सामने से उग्रवादियो के द्वारा गोलिबारी शुरू कर दिया गया। पुलिस के द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए बोलने के बावजुद भी उग्रवादियो के द्वारा पुलिस को लक्षित कर गोलीबारी किया जाने लगा। जयाब मे पुलिस के द्वारा भी जवाबी फायरिंग किया गया। पुलिस के कार्रवाई को देखते हुए सभी उग्रवादी घने जंगल पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग गये। पुलिस के द्वारा पुरे एरिया को सर्च किया गया जिसमे दैनिक उपयोग में खाने का सामान, मेडिकल से संबंधित समान,दो प्लास्टि का चटाई, दो पतला कम्बल, दैनिक उपयोग का समान, तीन पीस पानी का जारकिन, गोली का खोखा पाया गया। आसपास के इलाके सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जप्त सामान:–

  1. दैनिक उपयोग में खाने का सामान,
  2. मेडिकल से संबंधित समान,
  3. दो प्लास्टि का चटाई,
  4. दो पतला कम्बल,
  5. दैनिक उपयोग का समान,
  6. तीन पीस पानी का जारकिन,
  7. गोली का खोखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here