मंत्री नेहा तिर्की:रांची के महिलौंग में स्ट्रेंथ डेयरी का उद्घाटन, स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में ये बेहतर पहल

0
shilpi neha tirki

रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज रांची के महिलौंग में स्ट्रेंथ डेयरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया।मंत्री नेहा तिर्की ने कहा कि अमरनाथ लकड़ा लगातार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के भीतर उद्यमिता के प्रति झुकाव बढ़ रहा है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को भविष्य को लेकर नई उम्मीद देते हैं और स्वरोजगार के क्षेत्र में लंबी लकीर खींचने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाएं ऐसे उद्यमों को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होंगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here