रांची में अवैध धंधे को संरक्षण देने के आरोप में SSP ने 5 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

0
SSP Rakesh Ranjan

रांची। राजधानी रांची में जुआ और ब्राउन शुगर के अवैध धंधे को संरक्षण देने के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो के बाद यह कार्रवाई की गई। एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलने वालों से पैसे वसूलते नजर आए, जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल वैन के जवानों पर ब्राउन शुगर बेचने की अनुमति के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया था।सभी निलंबित पुलिसकर्मी टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे। एसएसपी ने मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here