मंत्री इरफान अंसारी: केंद्रीय बजट जनता के लिए “हार्ट अटैक” बजट,जुमलों का बजट

0
irfan ansari

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय बजट को जनता के लिए “हार्ट अटैक बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी को राहत देने वाला नहीं, बल्कि धोखा देने वाला दस्तावेज़ है।डॉ. अंसारी के मुताबिक महंगाई, बेरोज़गारी और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर बजट पूरी तरह विफल रहा है। रांची को अब तक एम्स नहीं मिलना और सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति इस बजट की बड़ी नाकामी है।उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए न तो रोज़गार का कोई रोडमैप है और न ही भर्ती की कोई समय-सीमा तय की गई है। किसानों के लिए भी एमएसपी की कानूनी गारंटी, सिंचाई और कर्ज़ राहत जैसे अहम मुद्दों पर सरकार चुप है।स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार किया गया है—ना एम्स, ना बड़े उद्योग और ना ही कोई विशेष पैकेज दिया गया।डॉ. इरफान अंसारी ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि यह बजट विकास का नहीं, बल्कि जुमलों का बजट है, जो आने वाले समय में आम जनता के लिए “हार्ट अटैक” साबित होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here