धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ मनिका विधायक के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम

0
Kalpana Soren

लातेहार/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ आज लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित मंगरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामचन्द्र सिंह के सुपुत्र चि० विजय बहादुर सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुए।समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने नवदंपति को सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही उन्होंने विधायक श्री रामचन्द्र सिंह तथा उनके समस्त परिजनों को इस मांगलिक अवसर की बधाई दी।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस पारिवारिक व मांगलिक अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here