पलामू। झारखंड के पलामू जिले में जादू-टोना के संदेह में एक दंपती और उनके 18 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना में उनकी नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।यह वारदात शनिवार देर रात पांकी थाना क्षेत्र में हुई। एसडीपीओ मनोज कुमार झा के अनुसार, रविवार को तीनों शव उनके घर से बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में मामला जादू-टोना के शक से जुड़ा बताया जा रहा है।मृतकों की पहचान विजय भुइयां (45), उनकी पत्नी हेवंती देवी (40) और बेटे छोटू भुइयां के रूप में हुई है। घायल बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है।पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले रवींद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान जारी है।




