केंद्रीय बजट 2026‑27 में मेंटल हेल्थ पर जोर, रांची में होगी NIMHANS-2 की स्थापना

0
NIMHANS-2

रांची: बजट 2026‑27 में NIMHANS‑2 की घोषणा,केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या अपर्याप्त है, खासकर उत्तर भारत में। इसलिए सरकार ने NIMHANS‑2 स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जो बेंगलुरु स्थित NIMHANS की तरह एक उच्च स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस संस्थान होगा।पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में पहली बार अत्याधुनिक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान NIMHANS-2 की स्थापना की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।ये प्रतिष्ठित संस्थान रांची और तेजपुर में खोले जाएंगे, जिससे झारखंड, असम सहित पूरे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लोगों को विश्वस्तरीय उपचार, शोध और प्रशिक्षण की सुविधाएं सुलभ होंगी।

रांची और तेजपुर में उच्च‑स्तरीय संस्थान
बजट में यह भी घोषणा की गई कि रांची (झारखंड) और तेजपुर (असम) में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को क्षेत्रीय अपेक्स संस्थानों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इलाज, शोध और प्रशिक्षण की सुविधाएँ पूर्वी और उत्तर‑पूर्वी भारत में और मजबूत होंगी।

लक्ष्य और फायदे
• ये संस्थान गंभीर मानसिक रोग, डिप्रेशन, एंग्जायटी, एडिक्शन और ट्रॉमा जैसे मामलों के इलाज में मदद करेंगे।
• शोध और विशेषज्ञ प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
• मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच उन क्षेत्रों तक बढ़ेगी जहां पहले सीमित सुविधा थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here