झारखंड:14 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे,3 महीनों से वेतन नहीं,ज्यादा काम करा रही कंपनी,सरकार से मदद की गुहार

0
workers jharkhand

झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 14 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हैं। आरोप है कि कंपनी उनसे ज्यादा काम करा रही है, लेकिन पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया गया, जिससे रहने-खाने की गंभीर दिक्कतें हैं। मजदूरों ने वीडियो भेजकर सरकार से मदद मांगी है। सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र-राज्य सरकार से कूटनीतिक पहल कर वेतन भुगतान और सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है।इसके अलावा, सऊदी अरब में अक्टूबर 2025 में मृत मजदूर विजय कुमार महतो का शव तीन महीने बाद भी भारत नहीं लाया जा सका है और मुआवजा भी नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here