रांची : रांची नगर निकाय चुनाव–2026 के लिए झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो को कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार घोषित किया गया है। डंगराटोली में हुई बैठक में सर्वसम्मति बनी, जहां युवा नेता शिवा कच्छप ने अपना दावा वापस लेकर रमा खलखो का समर्थन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने हर बूथ जीतने का संकल्प दोहराया। रमा खलखो 3 फरवरी को नामांकन करेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने उनकी जीत को तय बताया।




