बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है इसी बीच यूपी सीएम योगी ने कहा कि बरेली में मौलाना भूल गया कि शासन किसका है।बरेली वाला मौलाना सोच रहा था की धमकी देंगे और जाम कर देंगे।हमने कहा जाम भी नहीं होगा कर्फ्यू भी नहीं लगेगा और ऐसा सबका सीखा देंगे की आने वाली कई पीढ़ी याद रखेगी। ऐसा कोई मानव नहीं, जिसके अंदर गुण न हों। लेकिन, एक लक्ष्य होना चाहिए। इसीलिए मैं कहता हूं कि यही वह लोग हैं जो झूठे नारों से समाज को गुमराह करते हैं। जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए मैंने बुलडोजर बनाया है। आजादी के समय जिस राज्य का योगदान एक तिहाई से ज्यादा था, आज केवल दो फीसदी रह गया है। भारत 11वीं अर्थव्यवस्था के रूप में सीमित रह गया था, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जल्द से जल्द तीसरे स्थान पर होगा।




