रांची: दुर्गा पूजा को लेकर सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक में शामिल हुए SSP, डीसी

0
durga puja

आज बिहार क्लब, राँची के सभागार में सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीसी मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री राकेश रंजन, प्रशासक राँची नगर निगम श्री सुशांत गौरव, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, मो. इस्लाम (सद्भावना समिति) सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। डीसी ने सर्वधर्म सद्भावना समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राँची जिला में सभी पर्व सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाते हैं, जो समिति के अथक प्रयासों और सहयोग से संभव है। राँची देश में सामाजिक सौहार्द के साथ सभी पर्व मनाने के लिए अच्छा उदाहरण पेश करता है और शांति समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया

विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। कुछ शरारती तत्व छोटी-मोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन को त्वरित सूचना देने का आग्रह किया। जिला प्रशासन ने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और कंट्रोल रूम के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, समिति के सदस्यों को सामाजिक निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

माननीय उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

माननीय उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षा, विशेषकर बिजली और अग्नि सुरक्षा, पर विशेष ध्यान देने की अपील की। दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ और जुलूसों के कारण यातायात जाम और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें अनुशासन और नियोजन से नियंत्रित किया जा सकता है। जोर देकर कहा कि अनुशासन के साथ ही राँची को देश का नंबर एक जिला बनाया जा सकता है।

सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ राँची पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ राँची पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here