झारखंड:राज्य की Hemant सोरेन सरकार ने जेल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विभिन्न श्रेणी के कुल 1,778 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें कक्षपाल के 1733 और सहायक कारापाल के 45 पद शामिल हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार 07 नवंबर से 08 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन jssc.jharkhand.gov.in पर कर सकते हैं।नियुक्ति के लिए पुरुषों को 1600 मीटर दौड़ छह मिनट व महिलाओं को 10 मिनट में पूरी करनी होगी।कक्षपालों के लिए जो आवेदन मांगे गए हैं, उनमें 35 बैकलॉग हैं। इसमें 606 पद भूतपूर्व सैनिक व गृह रक्षकों के लिए होंगे। नियमित में 1634 पुरुष कक्षपाल और 64 महिला कक्षपाल के लिए हैं। इसी तरह बैकलॉग में 19 पुरुष और 16 महिला के लिए हैं।




