भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अक्सर राज्य के स्वास्थ्य विभाग को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधती रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ट्वीटर के जरिए हेमंत सरकार को खरी खोटी सुनाई। मरांडी ने आज ट्वीट किया ”झारखंड का स्वास्थ्य विभाग मृतप्राय हो चुका है l जमशेदपुर में लगातार 33 बार फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, अंततः दो गरीब महिलाएं जिंदगी की ज़ंग हार गयीं lहेमंत सोरेन जी ने महज कुछ करोड़ रुपए कमीशन के चलते पहले से एम्बुलेंस का संचालन कर रही कंपनी को टर्मिनेट कर नई कंपनी को एंबुलेंस सेवा के लिए अनुबंधित किया lलेकिन यह कुछ करोड़ रुपये ही झारखंड की गरीब जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं lहेमंत जी, पैसों का मोह छोड़ कर जनता की सेवा के लिए ऐसी अक्षम कंपनी का अनुबन्ध तुरंत समाप्त करें l ”इससे पहले साहिबगंज जिले में एक गर्भवती महिला के साथ हुई घटना को सामने रखते हुए हेमंत सरकार पर हमला बोला था। 13 अक्टूबर को मरांडी ने ट्वीट किया ”साहिबगंज जिले में एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं मिल पाने के कारण उसे बहंगी में लादकर अस्पताल तक पहुंचाया गया lएम्बुलेंस अनुपलब्धता के कारण मरीजों को हुई परेशानी की खबरें लगातार आते रहती हैं. लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनका विभाग कोई संज्ञान नहीं लेता lमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस जिले का प्रतिनिधित्व करते हो, वहाँ बुनियादी स्वास्थ्य व्यवस्था की यह दयनीय हालत हेमंत जी के लिए भी ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली’ स्थिति है lइन लोगों ने झारखंड की गरीब आदिवासी जनता के जीवन को नर्क बना दिया है.”



