झारखंड, कर्नाटक सहित कई राज्यों में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, मरांडी ने कहा”कांग्रेस शासित राज्यों में…ये लोग या तो बंग्लादेशी/रोहिंगया हैं”

0

झारखंड के जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर इजराइल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. साथ ही लोगों ने जितनी जल्दी हो सके युद्ध रुकने की इच्छा जताई। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी फिलिस्तीन के समर्थन में लोगों ने कहा इजरायली सेना फिलिस्तीन के मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारत में फिलिस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी ”कांग्रेस शासित झारखंड, कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों में इन्हीं हमास आतंकवादियों के समर्थन में रैली निकाली जा रही है lइजरायल पर फिलिस्तीन समर्थित हमास द्वारा किए जा रहे कायराना आतंकी हमले की भर्त्सना पूरा विश्व जगत कर रहा है… हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के प्रति सम्मान जताने वाली और 2008 मुंबई हमलों के बहाने हिन्दुओं को बदनाम करने वाली कांग्रेस का आतंक के प्रेम भाव सर्वविदित है lझारखंड समेत हमारे देश की प्रबुद्ध जनता ये तय करे कि, आतंकियों के साथ खड़ा होने वाले ये लोग आखिर कौन हैं? इनकी मंशा क्या है?ये लोग या तो बंग्लादेशी/रोहिंगया हैं या उनके समर्थक…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here