झारखंड: आज सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने एक बयान में कहा हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई की बातें अब शुरू होगी। गांव-गांव में ये यही सब करेंगे। कई मन्दिर-मस्जिदों में ये असामाजिक तत्वों के जरिए साजिश रचने की कोशिश करेंगे। याद रखियेगा जो लोग इस तरह का कार्य करेगा, उन लोगों को पकड़कर रखियेगा और पुलिस के हवाले कर दीजियेगा। किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। इस पर बाबूलाल मरांडी ने सीएम पर निशाना साधा है जिन लोगों ने महज कुछ करोड़ रुपयों के लिए झारखंड अलग राज्य आंदोलन को बेच दिया, उन्हीं के एक्सिडेंटल उत्तराधिकारी हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड के नेताओं को बिकाऊ बताया जाना हास्यास्पद है।हेमंत सोरेन का यह बयान सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने वाले उन तमाम आंदोलनकारी नेताओं का अपमान है, जिन्होंने अपना सर्वस्व जीवन झारखंड की सेवा में समर्पित कर दिया।जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए नाम तक बदल लेने वाले हेमंत सोरेन जी से संस्कार की उम्मीद करना बेईमानी है।हेमंत जी, आपने तुच्छ बयान से झारखंड के उन आदिवासी मूलवासी नेताओं का भी अपमान किया है, जो आपके परिवार की चाटुकारिता करने और पालकी ढोने का काम छोड़ कर सही मायने में जनता की सेवा करना चाहते हैं।आपने झामुमो को पति-पत्नी की पार्टी बनाकर और झामुमो के कार्यकर्ताओं को बिकाऊ बताकर अपनी पराजय को निमंत्रण दिया है।




