भाजपा पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन, कहा ”हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई की बातें अब शुरू होगी”

0
hemant soren

साहेबगंज: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ये डेमोग्राफी खराब करने और बांग्लादेशी घुसपैठिए की बात करेंगे। मैं उनको कहना चाहूंगा कि जाकर भारत सरकार का आंकड़ा निकाल कर देख लें कि कौन से जिला, कौन से राज्य में, किस तरह से आंकड़ों में बदलाव हुआ है। जहां लोग एक साथ अमन चैन से रहते हैं वह इनको अच्छा नहीं लगता है। जहां-जहां लोग लड़ते हैं वहां इनकी राजनीति रोटी पकती है। इसलिए इनको गांव में घुसने नहीं देना है। ये लोग पैसा, हड़िया, शराब लेकर घुसेगा। यह आरएसएस के लोग चूहे की तरह अंदर-अंदर घुसकर हमारे समाज को तोड़ने का काम करेंगे। इन्हें भी आप लोगों को पहचान कर रखने की जरूरत है ताकि आने वाला चुनाव में हमारे लोगों से कोई गलती ये लोग ना करा सके। मिलकर इन्हें करारा जवाब देना है।

उन्होंने कहा झारखण्ड के कुछ नेताओं को भाजपा ने खरीद लिया है। इनका काम ही है नेताओं को खरीदों और उनका दुरुप्रयोग करो। हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई की बातें अब शुरू होगी। गांव-गांव में ये यही सब करेंगे। कई मन्दिर-मस्जिदों में ये असामाजिक तत्वों के जरिए साजिश रचने की कोशिश करेंगे। याद रखियेगा जो लोग इस तरह का कार्य करेगा, उन लोगों को पकड़कर रखियेगा और पुलिस के हवाले कर दीजियेगा। किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। झारखण्ड वीरों का राज्य है। हमलोग जब तक लड़ते हैं, तब तक जीवित रहते हैं। अगर हम ऐसी लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो जिस तरह से अंग्रेजों ने हमको अलग-अलग क्षेत्रों में बांट दिया, उसी तरह ये व्यापारी लोग हमें फेंक कर आ जायेंगे। इसलिए इन पूंजीपतियों को झारखण्ड में खड़ा नहीं होने देना है। यह झारखण्ड, यहां के मूलवासियों-आदिवासियों का है। यहां का जल, जंगल हमारा है और आने वाले समय में अपना हक-अधिकार लडकर हमें अपने घर-घर तक लेकर आना है। इस संकल्प के साथ हमें इस चुनाव को अंजाम तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here