सरायकेला, खरसावां (झारखंड): पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने कहा, “महापरिवर्तन रैली एक संकेत है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है और सरकार बनाना भी।” गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा चंपई सोरेन के सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया गया है। सुरक्षा वापसी पर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने कहा, “ये उनके ऊपर है हमारी रक्षा अब जनता करेगी..”एक्स पर चंपई सोरेन लिखते हैं “सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। एक पूर्व सीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ की इस राजनैतिक साजिश का जवाब राज्य की जनता देगी।”




