मरांडी ने सोरेन परिवार को बताया “आदिवासी ज़मीन के लुटेरे”, नाम बदलकर जमीन हड़पने का आरोप

0

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हमेशा से सीएम हेमंत सोरेन पर ट्वीट के जरिए निशाना साधते रहे हैं . एक बार फिर उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के परिवार पर निशाना साधा है . इस बार उन्होंने सोरेन परिवार पर इल्जाम लगाया है की सोरेन परिवार नाम बदलकर झारखण्ड के आदिवासियों की ज़मीन कब्जाने में जुटा हुआ है.उन्होंने ट्वीट किया ”रांची में दहरू मुंडा की ज़मीन हेमंत कुमार सोरेन बनकर खरीदी… शिबू सोरेन ने ज़मीन खरीदने के लिए अपना नाम शिव सोरेन बताया…बसंत सोरेन ने पिता का नाम शिव कुमार सोरेन बता दिया…पूरा खानदान मिलकर झारखण्ड के आदिवासियों की ज़मीन कब्जाने में जुटा है…गरीब आदिवासी महंगे सरकारी वकील नहीं कर सकते, लेकिन ये सोरेन परिवार के “आदिवासी ज़मीन के लुटेरे” तो जेल जाने से बचने के लिए करोड़ों रूपये ख़र्च कर दिल्ली-मुंबई से लाकर हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक देश के महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर देते हैं…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here