6 माह की अर्पिता के इलाज के लिए जब घरवालों ने सीएम से लगाई मदद की गुहार,संवेदनशील सीएम ने बिना देरी किए स्वास्थ मंत्री को जारी किया निर्देश

0

Mukesh Rdx Tudu नामक एक ट्वीटर हैंडल से झारखण्ड सीएम से मदद की गुहार लगाई गई ”छः माह की इस बेटी अर्पिता के शरीर पर बहुत तीव्रता से ये जले हुए प्रकार से दिखने वाला घाव बढ़ कर विक्राल रूप ले रहा है।महाशय यथाशीघ्र उचित ईलाज करवाने की कृपा कर इस बच्ची की जान बचाई जाए।” फिर क्या था हमेशा की तरह जैसे ही दरियादिल सीएम तक यह सूचना पहुंची उन्होंने बिना देरी किए पाकुड़ डीसी और स्वास्थ मंत्री को अर्पिता बिटिया के शीघ्र ईलाज हेतु उचित कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश जारी कर दिया .

जिसके बाद महेशपुर प्रखंड अंतर्गत तेलियापोखर निवासी उम्र 6 माह की बच्ची अर्पिता जो Provisional diagnosis- Bullous disease of childhood नामक बीमार से ग्रस्त हैं।जिनका बेहतर ईलाज हेतु सीएचसी महेशपुर के द्वारा रिम्स रांची रेफर किया गया।इधर स्वास्थ मंत्री ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन पाकुड़ को बच्ची के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर सूचित करने का निर्देश जारी कर दिया .

रिम्स के न्यूरो और स्पाइन सर्जन डॉ विकास कुमार ने आज ट्वीट कर सीएम को सूचित किया ”आदरणीय महोदय ,अर्पिता बिटिया आज सुबह रिम्स पहुंची ,तथा संबंधित डॉक्टरों की टीम के द्वारा दवाइयां देकर इनका इलाज शुरू कर दिया गया है I”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here